Saudi SPL क्या है कैसे काम करता है फुल जानकरी हिंदी में ? | SPL saudi registration kaise kare hindi me

SPL का पूरा नाम Saudi Post है। यह सऊदी अरब की आधिकारिक और सरकारी डाक, लॉजिस्टिक्स और कूरियर सेवा प्रदाता (Official Postal and Logistics Service Provider) है।

1. Saudi SPL क्या है, यह कैसे काम करता है, और इसकी पूरी जानकारी हिंदी में

हाल ही में सऊदी पोस्ट ने खुद को रीब्रांड (Rebrand) किया है, जिसके बाद इसका नाम बदलकर SPL (Subul) रख दिया गया है।

2.Saudi SPL का काम क्या है ? 

  • सरल शब्दों में समझें तो, जिस तरह भारत में "Indian Post" (भारतीय डाक) काम करता है, उसी तरह सऊदी अरब में SPL काम करता है। लेकिन आज के समय में यह केवल चिट्ठियाँ भेजने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके काम बहुत बड़े और आधुनिक हो चुके हैं।

३. SPL के मुख्य काम और सेवाएं

1. National Address (नेशनल एड्रेस - राष्ट्रीय पता)
सऊदी अरब में रहने वाले हर नागरिक और प्रवासी (Expat/Iqama Holder) के लिए National Address होना कानूनी रूप से अनिवार्य है। SPL ही वह संस्था है जो आपको यह डिजिटल और कानूनी पता प्रदान करती है।

४. Saudi SPL का फायदे क्या क्या है ?

  • इसके बिना आप सऊदी में 
  • बैंक अकाउंट नहीं खोल सकते।
  • ड्राइविंग 
  • लाइसेंस, 
  • इकामा रिन्यूअल 
  • सिम कार्ड लेने के लिए यह आवश्यक है।

2. डॉक्युमेंट्स की डिलीवरी (जैसे इकामा या ड्राइविंग लाइसेंस)

  • जब आप एबशेर (Absher) के जरिए अपना Iqama, Driving License, या Passport रिन्यू करते हैं, तो तवक्कलना या एबशेर में Delivery via Postal Service  का विकल्प आता है। वह सरकारी डॉक्युमेंट आपके कमरे या घर तक सुरक्षित पहुंचाने का काम SPL ही करता है।

3. घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय कूरियर (SPL इंटरनेशनल Courier Services)

  • सऊदी के अंदर: आप सऊदी के एक शहर से दूसरे शहर में कोई भी सामान या पार्सल बहुत कम कीमत पर भेज सकते हैं।
  • अंतर्राष्ट्रीय (International): अगर आपको सऊदी से अपने देश (जैसे भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश) कोई सामान, कपड़े या डॉक्युमेंट भेजने हैं, तो आप SPL के जरिए भेज सकते हैं।

4. ऑनलाइन शॉपिंग पार्सल प्राप्त करना

अगर आप AliExpress, Amazon, या अन्य अंतर्राष्ट्रीय वेबसाइटों से कुछ सामान मंगाते हैं, तो अक्सर वह सामान सऊदी आने के बाद आपके नजदीकी SPL ऑफिस में पहुंचता है, जहाँ से आप उसे ले सकते हैं।

5. SPL का मुख्य लाभ क्या क्या  है?

  • सरकारी और सुरक्षित:- यह पूरी तरह सरकारी है, इसलिए आपके जरूरी डॉक्युमेंट्स खोने का डर नहीं रहता।
  • सस्ता और किफायती:- DHL, FedEx, या Aramex जैसे प्राइवेट कूरियर के मुकाबले SPL की फीस काफी कम होती है।
  • बड़ा नेटवर्क: सऊदी अरब के हर छोटे-बड़े शहर, यहाँ तक कि गांवों में भी इसकी शाखाएं (Post Office) मौजूद हैं।

2. Saudi SPL Ragistration कैसे करें हिंदी में ?

सऊदी अरब में SPL (Saudi Post) पर अपना National Address (राष्ट्रीय पता) रजिस्टर करना बेहद आसान और मुफ्त (Free) है। 
      यहाँ इसकी पूरी प्रक्रिया चरण-दर-चरण हिंदी में दी गई है:

3. SPL रजिस्ट्रेशन के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता है?

  1. Iqama Number (आपका इकामा नंबर)
  2. Absher Account (पहचान सत्यापन के लिए सक्रिय यूजरनेम और पासवर्ड)
  3. Saudi Mobile Number (जो आपके एबशेर से लिंक हो)
  4. Building Details (जहाँ आप रहते हैं, वहाँ का 4-अंकीय बिल्डिंग नंबर, जिला/District और शहर)

4.SPL online  Step by Step  रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

यहाँ हम आपको  SPL App और  SPL Online Website दोनों के जरिए कर सकते हैं। मोबाइल ऐप   और ऑनलाइन दौड़ने तरीको से रजिस्ट्रेशन करना बताएँगे।  

1. Mobile se Registration करने के तरीका 

  • First Step :-  Play Store से  SPL ऐप डाउनलोड करें
सबसे पहले अपने फोन में SPL ऐप डाउनलोड करें (यह Google Play Store और Apple App Store दोनों पर उपलब्ध है)।
चरण 2: नया अकाउंट बनाएं (Create Account)
  • ऐप खोलने के बाद "Create Account" या "Register" पर क्लिक करें।
  • "Individual" (व्यक्तिगत) विकल्प चुनें।
  • अपना Iqama Number और जन्मतिथि (Date of Birth) दर्ज करें।
  • अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालें।
  • एक मजबूत पासवर्ड बनाएं और Terms & Conditions पर टिक करके "Register" पर क्लिक करें।
चरण 3: Absher (Nafath) से सत्यापन
  • इसके बाद ऐप आपको Nafath (National Sign-On) या एबशेर पोर्टल पर रीडायरेक्ट करेगा।
  • अपना एबशेर यूजरनेम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • आपके मोबाइल पर एक OTP (One-Time Password) आएगा, उसे दर्ज करके अपनी पहचान सत्यापित करें।
  • फिर आपके सामने आपका कैमरा ओपन होगा जिसके सामने अपने चेहरे को रखे और और जैसे ही ग्रीन button दिखाई  दे फोटो क्लिक करे अब आपका सत्यापन कम्प्लीट हो जायेगा।  
चरण 4: नेशनल एड्रेस रजिस्टर करें (Add National Address)
            अकाउंट लॉगिन होने के बाद आपको अपना पता जोड़ना होगा:
होम स्क्रीन पर National Address नामक विकल्प पर जाएं।
"Add Address" ( ) या "Register New Address" पर टैप करें।
Location (GPS): अपने फोन का GPS चालू रखें। यदि आप अपने कमरे या घर के अंदर मौजूद हैं, तो ऐप स्वचालित रूप से आपका सटीक मानचित्र (Map) और निर्देशांक (Coordinates) ले लेगा।
बिल्डिंग की जानकारी भरें:
  • Region & City: अपना क्षेत्र और शहर चुनें।
  • District & Street: अपने मोहल्ले (District) और सड़क का नाम चुनें।
  • Building Number: अपनी बिल्डिंग के बाहर लगी हरी प्लेट पर अंकित 4 अंकों का नंबर दर्ज करें।
  • Unit Number / Floor: अपना फ्लैट या रूम नंबर और मंजिल (Floor) लिखें।
स्टेप 5: सबमिट और कन्फर्मेशन
        सभी जानकारी को एक बार ध्यानपूर्वक जांच लें और "Review & Confirm" पर क्लिक करें। सबमिट करने के तुरंत बाद आपका नेशनल एड्रेस रजिस्टर हो जाएगा और आपको SMS के माध्यम से कन्फर्मेशन प्राप्त होगा।

💡 जरूरी नोट: रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आप कभी भी SPL ऐप में जाकर अपना "Address Proof" (नेशनल एड्रेस का सर्टिफिकेट) पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं। बैंक खाता खोलने या अन्य सरकारी कार्यों में इसकी आवश्यकता होती है।
  •  ये भी आपके लिए है 

Top Bihar

Vinod kumar Professional Blogger,youtuber

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने