प्रवासी ज्ञान में आपका स्वागत है। आज मैं आपको बताने जा रहा हूँ कि सऊदी अरब में महिलाओं के लिए कौन सी जॉब सबसे उपयुक्त है और हर जॉब की सैलरी कितनी होती है। आज की आधुनिक दुनिया में महिलाएं भी कामकाजी मामलों में पुरुषों के साथ बराबरी की भूमिका निभा रही हैं। यदि आप एक महिला हैं और सऊदी अरब में नौकरी करना चाहती हैं, तो यह जानकारी आपके लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी।
![]() |
| Best job in saudi arabia for female hindi me |
Best job in Saudi Arabia for females in Hindi
1. घरेलू सहायिका (Housemaid / Khadama job in Saudi) — पहले स्थान पर
सऊदी अरब में महिलाओं के लिए सबसे प्रचलित नौकरी का नाम स्थानीय भाषा में 'खदामा' (Khadama) है, जिसे अंग्रेजी में House Worker या Housemaid कहा जाता है। इसमें आपको घरेलू कार्यों का ध्यान रखना होता है।
- मुख्य कार्य: घर की सफाई, बर्तन धोना, खाना बनाना और बच्चों की देखभाल। सऊदी अरब में खदामा की बहुत मांग है और यह नौकरी जल्दी मिल जाती है।
- योग्यता: इस क्षेत्र में किसी विशेष शिक्षा की आवश्यकता नहीं होती। यदि आप यहां की स्थानीय भाषा थोड़ी सीख लेते हैं, तो बेहतर सैलरी मिल सकती है।
- महिलाओं की सैलरी: इस काम के लिए सैलरी 800 रियाल से 2000 रियाल के बीच होती है, जो आपके काम और अनुभव पर निर्भर करती है।
- अन्य सुविधाएं: खदामा की सबसे अच्छी बात यह है कि आपको रहने और खाने के लिए अलग खर्च नहीं करना पड़ता। आप उसी घर में रहती हैं जहाँ काम करती हैं और खाना भी वहीं से मिलता है। कपड़ों का खर्च कभी-कभी मालिक ही उठाता है।
2. शॉपिंग मॉल में काम (Mall Jobs in Saudi)
सऊदी अरब में महिलाओं के लिए दूसरा महत्वपूर्ण क्षेत्र शॉपिंग मॉल है। मॉल में सफाई से लेकर सामान को ठीक रखने तक कई नौकरियां महिलाओं के लिए हर समय उपलब्ध होती हैं।
- मुख्य कार्य: मॉल में साफ-सफाई और सामान को व्यवस्थित करना।
- योग्यता: यह काम सुरक्षित माना जाता है और इसके लिए किसी विशेष शिक्षा की आवश्यकता नहीं होती।
- सैलरी: इसमें शुरुआती सैलरी 900 रियाल से 1500 रियाल के बीच होती है। यदि आपकी भाषा (अंग्रेजी या अरबी) अच्छे हैं, तो आपकी सैलरी 1500 से 2000 रियाल तक हो सकती है।
3. नर्सिंग नौकरियां (Nursing Jobs)
सऊदी अरब के चिकित्सा क्षेत्र में नर्स के लिए कई नौकरियां उपलब्ध होती हैं। यहां के विभिन्न अस्पतालों में विदेशी महिलाओं को काम पर रखा जाता है।
- मुख्य कार्य: मरीजों की देखभाल करना और डॉक्टर की सहायता करना। नर्सिंग की भूमिका सभी को ज्ञात है, इसलिए हम इसके फायदों पर ध्यान देंगे।
- सैलरी: नर्सिंग में मुनाफा अच्छा होता है। आपके अनुभव और योग्यता के अनुसार यहाँ 2500 रियाल या उससे अधिक की प्रारंभिक सैलरी मिल सकती है।
4. कंपनियों में काम (Company Jobs)
सऊदी अरब की कंपनियों में महिलाओं के लिए अवसर कम होते हैं, लेकिन कुछ क्षेत्रों में जैसे पैकिंग और मैन्युफैक्चरिंग में काम मिल सकता है, जैसे खाद्य प्रसंस्करण या वस्त्र कंपनियों में सामग्री की पैकिंग।
डाटा एंट्री और ऑफिस असिस्टेंट: जिन महिलाओं को कंप्यूटर का अनुभव है, वे ऑफिस में छोटे प्रशासनिक कार्य कर सकती हैं।
5. मदीना मस्जिद की सफाई नौकरी (Madina Mosque Cleaning Job for Females)
सऊदी अरब के मदीना मुनव्वरा में मस्जिद-ए-नबवी में कार्य करना हर मुस्लिम महिला के लिए भाग्य की बात है। यहां आप कमाई के साथ साथ इबादत का अवसर भी पाते हैं।
- मुख्य कार्य: महिलाओं की जिम्मेदारी नमाज़ हॉल, वज़ू खाने और विशेष गलियारों की सफाई करना है। ज़ायरीन को गाइड करना भी एक कार्य होता है।
- योग्यता: इस नौकरी के लिए मुस्लिम होना आवश्यक है। सामान्यतः उम्र 21 से 40 वर्ष होनी चाहिए। बड़ी डिग्री की आवश्यकता नहीं, लेकिन अरबी या अंग्रेजी का ज्ञान फायदेमंद है।
- सैलरी: मदीना मस्जिद में महिला क्लीनर की प्रारंभिक सैलरी 1,200 रियाल से 1,500 रियाल (SAR) के बीच होती है। इसके अतिरिक्त, कंपनी द्वारा कुछ भत्ते भी मिल सकते हैं।
6. आवेदन प्रक्रिया कैसे करें
मदीना मस्जिद में महिला क्लीनर के लिए आवेदन सीधे सऊदी सरकार से नहीं होता, बल्कि यह कॉन्ट्रैक्टिंग कंपनियों और सरकारी एजेंसियों के माध्यम से किया जाता है।
आवेदन करने की प्रक्रिया: कुछ सरल स्टेप्स का पालन करें:
स्टेप 1: आधिकारिक एजेंसियों का पता लगाएँ। सऊदी अरब की सरकार यह कॉन्ट्रैक्ट बड़ी कंपनियों को देती है, जो भारत, पाकिस्तान या बांग्लादेश की सरकारी मान्यता प्राप्त एजेंसियों से मैनपावर लेती हैं।
स्टेप 2: आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें। भर्तीय प्रक्रिया के लिए आपको पासपोर्ट, फोटो, वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट और अनुभव प्रमाणपत्र की आवश्यकता होती है।
स्टेप 3: एजेंसी में इंटरव्यू दें। जब एजेंसी मदीना मस्जिद के लिए काम तलाशती है, तो विज्ञापन करती है। आपको एजेंसी के ऑफिस जाकर "Client Interview" देना होगा।
स्टेप 4: मेडिकल टेस्ट और वीज़ा प्रक्रिया। इंटरव्यू पास करने पर चयन पत्र दिया जाएगा, फिर मेडिकल टेस्ट और वीज़ा प्रक्रिया होगी।
स्टेप 5: इमिग्रेशन और सऊदी अरब के लिए रवाना होना। वीज़ा मिलने पर आपको इमिग्रेशन क्लियरेंस दिया जाएगा। फिर आपको हवाई टिकट मिलेगा और आप सऊदी अरब के लिए रवाना होंगी।
⚠️ पाठकों के लिए चेतावनी: मदीना मस्जिद से संबंधित धोखाधड़ी से सतर्क रहें। कई फर्जी एजेंट सक्रिय हैं। सऊदी अरब का कानून सख्त है, इसलिए हमेशा ऑफिस का लाइसेंस नंबर चेक करें और सरकारी वेबसाइटों पर जानकारी प्राप्त
Tags
Saudi job
