- आमतौर पर यदि आप भारत या अपने देश से किसी कंपनी के जरिए सऊदी आते हैं, तो शुरुआती सैलरी 1,200 से 1,400 सऊदी रियाल (SAR) के आसपास ही लगती है। कंपनी में रहकर आप फिक्स सैलरी ही कमा सकते हैं। लेकिन, यदि आप चाहते हैं कि महीने का 5,000 से 10,000 सऊदी रियाल तक कमाएं, तो इसके लिए आपको किसी कंपनी के फिक्स वीजा पर न आकर 'आजाद वीजा' (Azad Visa) पर आना होगा।
![]() |
| Saudi me jyada paisa kis kaam me hai ? |
1. आजाद वीजा (Azad Visa) पर कमाई कैसे होती है?
आजाद वीजा पर आने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप किसी एक कंपनी के पाबंद नहीं होते। आप बाहर किसी भी ठेकेदार (Contractor) कंपनी या Reantal पर अपनी मर्जी से काम कर सकते हैं।
- प्रतिदिन की दहाड़ी: जैसे हमारे इंडिया में मजदूरों को प्रतिदिन का 500 - 600 या उनके ट्रेड के अनुसार 1,000 से 1,500 रुपये तक मिलते हैं, ठीक उसी तरह सऊदी में यदि आप बाहर खुले बाजार (मार्केट) में या किसी ठेकेदार के पास काम करते हैं, तो आपको प्रतिदिन का 100 से 200 रियाल तक आसानी से मिल जाता है।
- कम समय में ज्यादा पैसा: कंपनी में आपको रोजाना 8 से 9 घंटे का समय देना होता है, लेकिन बाहर आप मात्र 7 से 8 घंटे मजदूर का काम करके भी 100 से 200 रियाल प्रतिदिन कमा सकते हैं।
- हुनर (Skill) का फायदा: यदि आपके पास कोई अच्छा हुनर (जैसे पेंटर, कारपेंटर, फोरमैन आदि) है, तो आप अरामको (Aramco) जैसी बड़ी कंपनियों के प्रोजेक्ट्स के अंदर इंटरव्यू पास करके प्रति घंटे (Hourly Basis) के हिसाब से पैसा चार्ज कर सकते हैं।
2. आजाद वीजा में नुकसान और बड़ी समस्याएं
आजाद वीजा में कमाई तो बहुत बेहतरीन है, लेकिन इसके पीछे कुछ बड़ी चुनौतियां और छिपे हुए खर्च भी हैं, जिन्हें जानना आपके लिए बेहद जरूरी है:
1. शुरुआती और सालाना खर्च
- कफ़ील का पैसा: आजाद वीजा पर आने के लिए सबसे पहले आपको किसी सऊदी कफ़ील (Sponsor) से वीजा मंगवाना होता है। इसके बदले आपको उसे हर साल 500 से 1,000 रियाल (या कफ़ील के समझौते के अनुसार) देने होते हैं।
- रहने-खाने का खर्च: रूम का किराया (Room Rent), बिजली का बिल और खाने-पीने का पूरा खर्च आपका खुद का होता है।
2. काम ढूंढने का जोखिम (No Work Guarantee)
- जब तक आपको मार्केट में कोई नया काम (Project) नहीं मिल जाता, तब तक आपको खुद ही काम ढूंढना होगा। काम सेटल होने तक का रूम रेंट और खाने का पूरा खर्च आपको अपनी जेब से उठाना होगा। इसलिए, जब भी आप आजाद वीजा पर आएं, तो आपके पास बैकअप के तौर पर कम से कम 8,000 से 10,000 रियाल का बजट होना चाहिए, ताकि शुरुआती दिनों में कोई दिक्कत न हो।
ये भी जाने हिंदी में
1. सऊदी नेशनल एड्रेस Register कैसे करे
2. विदेश में रहकर अपना बचत कैसे करे हिंदी
3. रेंटल कंपनियों में पैसा लटकने की समस्या होती है।
- एक बड़ी समस्या यह भी आती है कि जब आप रेंटल (Hourly) बेसिस पर किसी कंपनी में काम करते हैं, तो कई बार आपका पैसा समय पर नहीं मिलता। हालांकि, सऊदी अरब में कानून बहुत तगड़ा है, इसलिए कोई भी आपका पैसा मार या पचा नहीं सकता। पैसे डूबने की फिक्र नहीं होती, लेकिन वो कंपनियां आपका पैसा 3 से 5 महीने तक लटका (Delay) देती हैं।
यदि आपने पुराना काम छोड़ दिया है और आगे तुरंत नया काम नहीं मिला, तो पैसे रुकने की वजह से आपके सामने रहने और खाने की बड़ी दिक्कत आ सकती है।
यहाँ मार्केट में कैंप बॉस (CM) या प्रोजेक्ट मैनेजर (PM) भी रेंटल पर मिलते हैं, लेकिन उनके रेट्स की पूरी जानकारी न होने के कारण मैं यहाँ सिर्फ उन्हीं ट्रेड्स वालो की बात करूँगा जिनका मुझे अच्छी तरह पता है
1. रिगर-1 (Rigger 1)
- Rigger -योग्यता: यह वह व्यक्ति होता है जो आरामको (Aramco) के अंदर सर्टिफाइड होता है। आरामको में कोई भी भारी लोड उठाना हो, तो रिगर-1 का होना अनिवार्य है।
- Income- कमाई: जिन आजाद वीजा वाले भाइयों के पास रिगर-1 का वैलिड आरामको कार्ड मौजूद होता है, वे कंपनियों से 50 से 70 रियाल प्रति घंटा तक चार्ज करते हैं। यदि रोजाना 10 घंटे का एग्रीमेंट हुआ, तो एक दिन का 600 से 700 रियाल बनता है। इस हिसाब से वे महीने का 20,000 से 22,000 रियाल तक आराम से कमा लेते हैं।
2. डब्ल्यू .पी. आर (WPR - Work Permit Receiver)
- काम और सलाह: यदि आप आरामको के अंदर काम करना चाहते हैं, तो मैं आपको यही राय दूंगा कि आप WPR( work permit reciever) की तैयारी करें। यह एक बहुत ही बेहतरीन जॉब है जिसमें शारीरिक मेहनत बहुत कम है।इस काम में सुबह में अरामको Issuer से वर्क परमिट लेना होता है और साइट पर जाकर पूरी एक्टिविटी को देखते रहना होता है। इसमें काम में भी रेंटल रिसीवर में बहुत अच्छी कमाई है।
3. कोटिंग सुपरवाइजर (Coating Supervisor)
- Coating work : साइट पर कहीं भी Painting या इपॉक्सी (Epoxy) पेंटिंग का काम होना हो, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी कोटिंग सुपरवाइजर की होती है। चूंकि केमिकल और पेंटिंग का काम थोड़ा खतरनाक होता है और इसमें आग लगने का डर रहता है, इसलिए इसमें जिम्मेदारी और कमाई दोनों बड़ी हैं।
- Incime in coating work : इस काम में लोग रेंटल पर 50 से 70 रियाल प्रति घंटा तक चार्ज करते हैं। वहीं, अगर ये आरामको के अंदर किसी कंपनी में मंथली बेसिस पर काम करते हैं, तो इनकी डिमांड 6,000 से 7,000 रियाल महीना होती है।
4. कोटिंग एप्लिकेटर (Coating Applicator / Painter)
- Applicator ka काम: वह व्यक्ति जो इपॉक्सी को अप्लाई करता है, सरफेस (सतह) तैयार करता है, इपॉक्सी पुट्टी खींचता है और लास्ट में एयरलेस मशीन द्वारा पेंटिंग करता है।
- Applicator ki कमाई: यदि यह व्यक्ति रेंटल से काम करता है, तो आराम से 20 से 30 रियाल प्रति घंटा मिल जाता है। 10 घंटे के हिसाब से प्रतिदिन का 300 रियाल होता है। इस तरह ये भाई महीने का 9,000 रियाल आसानी से कमा लेते हैं। यदि साइट पर अच्छा ओवरटाइम लग जाए, तो कमाई 15,000 रियाल महीना तक भी पहुंच जाती है।
5. स्टोर कीपर (Store Keeper)
- Store keeper ki कमाई: सऊदी में रेंट पर हर तरह के कुशल वर्कर मिल जाते हैं। मैंने खुद स्टोर कीपर को भी रेंटल पर काम करते देखा है। यदि स्टोर कीपर के पास आरामको का कार्ड हो और वह पूरी तरह एक्सपीरियंस्ड (अनुभवी) हो, तो वह भी मार्केट में 30 से 50 रियाल प्रति घंटा तक आसानी से चार्ज कर लेता है।
3 . सऊदी में किस काम (Trade) में कितना पैसा है ?
- यदि आप रेंटल या आजाद वीजा पर आते हैं, तो अलग-अलग प्रोफेशन में प्रति घंटे (Hourly) या महीने की कमाई इस प्रकार होती है।
| पद / ट्रेड (Job Title) | प्रति घंटा रेट (Hourly Rate) | मासिक अनुमानित कमाई (Monthly Salary) | मुख्य जिम्मेदारियां / योग्यता |
| रिगर-1 (Rigger 1) | 50 से 70 रियाल | 20,000 से 22,000 रियाल | आरामको सर्टिफाइड होना जरूरी; भारी लोड उठाने की जिम्मेदारी। |
| डब्ल्यूपीआर (WPR - Work Permit Receiver) | अच्छा स्कोप | 2000 - 3500 | सुबह ईश्वर (Issuer) से परमिट लेना और साइट पर सुरक्षा देखना (कम मेहनत का काम)। |
| कोटिंग सुपरवाइजर (Coating Supervisor) | 50 से 70 रियाल | 2 000 से 6 ,000 रियाल (कंपनी बेस) | पेंटिंग और इपॉक्सी (Epoxy) काम की पूरी जिम्मेदारी; काम थोड़ा जोखिम भरा होता है। |
| कोटिंग एप्लिकेटर (Coating Applicator) | 20 से 30 रियाल | 1500 से 2 5,00 रियाल (ओवरटाइम सहित) | सरफेस तैयार करना, पुट्टी खींचना और मशीन द्वारा इपॉक्सी पेंटिंग करना। |
| स्टोर कीपर (Store Keeper) | 30 से 50 रियाल | 2000 -4000 | आरामको कार्ड और बेहतरीन अनुभव होने पर रेंटल में भी भारी डिमांड। |
ये भी जाने हिंदी में
1. सऊदी नेशनल एड्रेस Register कैसे करे
2. विदेश में रहकर अपना बचत कैसे करे हिंदी
१.क्या सऊदी में कमाई वाकई ज्यादा है?
- सऊदी में कमाई का कोई फिक्स पैमाना नहीं है। यदि आपकी किस्मत अच्छी रही, अच्छी कंपनी मिल गई या रेंटल में लगातार काम मिलता रहा, तो आप बहुत ही बेहतरीन पैसा कमा सकते हैं। लेकिन इसका दूसरा पहलू भी है
- यदि आप रेंटल पर आए और आपको महीने में 10-15 दिन काम ही नहीं मिला, तो कमाना मुश्किल हो जाता है। ठीक उसी तरह, यदि आप किसी कंपनी में कम सैलरी पर आ गए और वहां ओवरटाइम नहीं चला, तो भी बचत करना मुश्किल है।
- इसलिए जब भी आएं, अपनी स्थिति को देखकर खुद फैसला लें।
2 .क्या सऊदी में कंपनियों में पैसा फंस जाता है?
- :- जी नहीं, सऊदी अरब में कंपनी में पैसा नहीं फंसता। हाँ, यह सच है कि कुछ रेंटल या छोटी कंपनियां पैसा देने में 3 से 4 महीने की देरी (Late) कर देती हैं। लेकिन अगर कोई भी कंपनी या ठेकेदार आपका पैसा रोकने की कोशिश करे, तो आप यहाँ के लेबर लॉ (Saudi Labour Law) के हिसाब से उस पर केस कर सकते हैं। सऊदी गवर्नमेंट का लेबर कोर्ट हमेशा मजदूरों के हक में फैसला देता है और आपका एक-एक पैसा वापस मिल जाता है। इसलिए पैसे डूबने का डर मन से निकाल दें।
3 क्या दमा (Asthma) या सांस के मरीज सऊदी में कमा सकते हैं?
- :-- बिलकुल नहीं, मेरी साफ सलाह है कि ऐसे लोग सऊदी न आएं। यहाँ गर्मियों में भयानक तपिश पड़ती है और धूल भरी हवाओं के कारण ऑक्सीजन का लेवल भी प्रभावित होता है। यहाँ आम और स्वस्थ लोगों को भी कभी-कभी सांस लेने में तकलीफ हो जाती है, तो दमा के मरीज यहाँ गर्मी और धूल से चक्कर खाकर गिर सकते हैं। फेफड़ों या सांस की दिक्कत वाले भाइयों के लिए अपने देश में ही कम पैसों में काम करना ज्यादा बेहतर और सुरक्षित है।
4 .नए भाइयों के लिए सबसे महत्वपूर्ण सलाह
- :---यदि आप आजाद वीजा पर आने की सोच रहे हैं, तो तभी कदम बढ़ाएं जब सऊदी में आपके 2-4 जानने वाले लोग (दोस्त या रिश्तेदार) पहले से मौजूद हों। वो लोग शुरुआत में आपको मार्केट में काम पकड़वाने (सेटल कराने) में मदद करेंगे, जिससे आप सालों बैठेंगे नहीं और लगातार कमाते रहेंगे। क्योंकि यहाँ जब तक हाथ में काम है, तभी तक कमाई है; काम छूटा तो खर्च भारी पड़ जाता है।
1. आजाद वीजा कहां और कैसे मिलता है?
- :-- सबसे सुरक्षित तरीका यह है कि यदि आपका कोई सगा-संबंधी या दोस्त सऊदी में है, तो उससे बात करके सीधे कफ़ील से वीजा मंगवाएं। एजेंटों के चक्कर में समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है। कुछ लोग टूरिस्ट वीजा पर आकर भी उसे आजाद वीजा में कन्वर्ट करवा लेते हैं।
2. क्या सऊदी में कंपनियों में पैसा फंसता है?
- :--- जी नहीं, पैसा डूबता नहीं है। हां, कुछ कंपनियां 3-4 महीने की देरी जरूर कर देती हैं। लेकिन अगर कोई कंपनी पैसा रोक ले, तो आप यहाँ के लेबर लॉ (Labour Law) के तहत केस कर सकते हैं। सऊदी सरकार हमेशा वर्कर के हक में फैसला देती है और आपका एक-एक पैसा मिल जाता है।
3. क्या दमा (Asthma) या सांस के रोगी सऊदी आ सकते हैं?
- बिलकुल नहीं - सऊदी में गर्मी बहुत ज्यादा पड़ती है और धूल-मिट्टी के कारण सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। फेफड़ों या सांस की तकलीफ वाले लोगों को मेरी यही सलाह है कि वे अपने देश में ही काम करें, यहाँ आना जान जोखिम में डालना है।
4. क्या बिना काम सीखे (Unskilled) लोग भी आ सकते हैं?
- :-- हाँ, आप लेबर (Helper) के रूप में आ सकते हैं। यहाँ आने के बाद आपके पास काम सीखने का अच्छा मौका होता है। आपको प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, या मेशन (राजमिस्त्री) के साथ हेल्पर में लगाया जाता है। यदि आप एक्टिव हैं, तो 2-3 महीने में काम सीखकर अपना ट्रेड बदल सकते हैं। हालांकि, काम सीखने के तुरंत बाद कंपनी सैलरी बढ़ा दे, इसकी गारंटी कम होती है।
5. ओवरटाइम (Overtime) का क्या नियम है?
- :--- पहले सऊदी में डेढ़ गुना (1.5x) ओवरटाइम मिलता था। अब ज्यादातर कंपनियों में जितने घंटे आप अतिरिक्त काम करेंगे, उतने ही घंटे का सिंगल पैसा मिलता है। हालांकि, कुछ बड़ी कंपनियों में आज भी 3 घंटे काम करने पर 4.5 घंटे का पैसा (डेढ़ गुना) मिलता है, जहां लोग बहुत खुश रहते हैं।
6. क्या शाकाहारी (Vegetarian) लोगों को दिक्कत होती है?
- :-- सऊदी में किसी भी जाति का व्यक्ति आ सकता है, कोई पाबंदी नहीं है। लेकिन शाकाहारी लोगों के लिए थोड़ी समस्या होती है। यहाँ रूम पर फ्रिज, चूल्हा और बर्तन एक ही इस्तेमाल होते हैं, जिसमें मांसाहारी खाना भी बनता है। इसलिए शुद्ध शाकाहारी लोगों को तालमेल बिठाने में दिक्कत आ सकती है।
ये भी जाने हिंदी में
