सऊदी जाने से पहले जाने Employment Contract की पूरी जानकारी हिंदी में | Saudi job contract me kya likha hota hai ?

क्या आप सऊदी अरब जाने की योजना बना रहे हैं या भविष्य में वहाँ जाकर काम करना चाहते हैं? यदि हाँ, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अक्सर जानकारी के अभाव में प्रवासी श्रमिक अनुबंध (Contract) से जुड़ी गलतियाँ कर बैठते हैं। 

Saudi job contract me kya likha hota hai ?
Saudi job contract me kya likha hota hai ?

आज के इस लेख में मैं आपको विस्तार से बताऊंगा कि सऊदी अरब के रोजगार अनुबंध (Employment Contract) में क्या-क्या लिखा होता है और साइन करने से पहले उसमें किन बातों का होना अनिवार्य है।

आइए, इसे विस्तार से समझते हैं।


कुछ मुख्य बिंदु जो आपके कॉन्ट्रैक्ट में होने चाहिए:

  • मूल वेतन (Basic Salary): आपके कॉन्ट्रैक्ट में स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए कि आपकी बेसिक सैलरी कितनी है।
  • काम के घंटे: प्रतिदिन और प्रति सप्ताह काम के घंटों का स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए।
  • आवास और परिवहन (Accommodation & Transport): क्या कंपनी आपको रहने की जगह और आने-जाने की सुविधा देगी या इसके बदले भत्ता (Allowance) देगी?
  • ओवरटाइम (Overtime): अतिरिक्त काम करने पर भुगतान के नियम क्या हैं?
  • छुट्टियाँ (Vacation/Holidays): साल भर में कितनी पेड छुट्टियाँ (Paid Leaves) मिलेंगी और वापसी का टिकट कंपनी देगी या नहीं?
  • अनुबंध की अवधि (Contract Period): आपका कॉन्ट्रैक्ट कितने समय (जैसे 1 साल या 2 साल) के लिए है।

1.Saudi Contract me kya likha hota hai ? 

1.रोजगार अनुबंध (Employment Contract) - मुख्य विवरण

  • Contract ID - अनुबंध आईडी (Contract ID): 18783569  
  • Contract ID अनुबंध की स्थिति: सक्रिय (19-09-2025 तक)

1. पक्षों का विवरण (Parties Involved)

  • विवरण) प्रथम पक्ष (नियोक्ता)- नाम सराको मानव संसाधन कंपनी (SRACO) 
  • द्वितीय पक्ष (कर्मचारी)- विनोद कुमार प्रसाद (VINOD KUMAR PRASAD)
  • पहचान नंबर
  • राष्ट्रीय एकीकृत नंबर:- 759465487- आपके काम पर आने के लिए कंपनी का नंबर 
  • इकामा (Iqama) नंबर:- 253475869 -सऊदी में आपका पहचान यही होता है। 
  • स्थान/पता - (दम्मम, सऊदी अरब) -जहा आप काम करने वाले है 
  • राष्ट्रीयता:-  भारतीय - आप जहा के मूल निवासी है। 
  • प्रतिनिध - (रेहम अल-क़रनी) कंपनी के मालिक का नाम।  
  • पेशा:  स्टोर कीपर - आप जिस काम में जाने वाले है।   
2. कार्य की शर्तें और अवधि (Terms and Duration)- 
कार्य की प्रकृति: कर्मचारी नियोक्ता के प्रबंधन और पर्यवेक्षण के तहत एक विशिष्ट व्यवसाय कार्यकर्ता के रूप में कार्य करेगा ।
  • अनुबंध की अवधि: यह अनुबंध 2 वर्ष के लिए है ।
  • प्रभावी तिथि: अनुबंध 21-11-2024 से शुरू होकर 20-11-2025 तक रहेगा 
  • कार्य शुरू करने की तिथि (Joining Date): 21-11-2022 ।
  • नवीनीकरण: यदि कोई भी पक्ष अनुबंध समाप्त होने से 60 दिन पहले लिखित सूचना नहीं देता है, तो अनुबंध स्वतः समान अवधि के लिए नवीनीकृत हो जाएगा ।
  • परिवीक्षा अवधि (Trial Period): कार्य शुरू होने से 90 दिन की परीक्षण अवधि होगी ।

3. वेतन और वित्तीय लाभ (Salary and Benefits)

  • मूल वेतन (Basic Salary):- 1,800.00 सऊदी रियाल प्रति माह ।
  • भोजन भत्ता (Food Allowance):-  300.00 सऊदी रियाल प्रति माह ।
  • कार्य के घंटे: सप्ताह में 5 दिन, प्रतिदिन 8 घंटे ।
  • ओवरटाइम: अतिरिक्त घंटों के लिए, मूल प्रति घंटा वेतन के अलावा 50% अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा ।
  • आवास और परिवहन: नियोक्ता उपयुक्त आवास और कार्यस्थल तक परिवहन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है ।
  • वार्षिक छुट्टी: प्रत्येक वर्ष के लिए 21 दिनों की सवैतनिक (Paid) छुट्टी ।

4. नियोक्ता और कर्मचारी के दायित्व (Obligations)

1. Company responce नियोक्ता के दायित्व:

  • सहकारी स्वास्थ्य बीमा नीति के अनुसार चिकित्सा देखभाल प्रदान करना ।
  • भर्ती शुल्क, इकामा शुल्क, वर्क परमिट नवीनीकरण और अनुबंध समाप्ति पर वापसी टिकट का खर्च वहन करना ।
  • सामाजिक बीमा (GOSI) के लिए अंशदान का भुगतान करना ।

2. कर्मचारी के दायित्व:

  • सौंपे गए कार्य को व्यावसायिक सिद्धांतों और नियोक्ता के निर्देशों के अनुसार पूरा करना ।
  • नियोक्ता के औजारों और कच्चे माल की उचित देखभाल करना ।
  • सऊदी अरब के नियमों, रीति-रिवाजों और नैतिकता का पालन करना ।

5. सेवा समाप्ति और पुरस्कार (Termination and Reward)

  • सेवा समाप्ति पुरस्कार (End of Service Reward): अनुबंध समाप्त होने पर, कर्मचारी को पहले 5 वर्षों के लिए प्रत्येक वर्ष के लिए 15 दिन का वेतन और उसके बाद के वर्षों के लिए प्रत्येक वर्ष का एक महीने का वेतन मिलेगा ।
  • अनुबंध समाप्त करना: नियोक्ता सऊदी श्रम कानून के अनुच्छेद 80 के तहत बिना सूचना के अनुबंध समाप्त कर सकता है । कर्मचारी अनुच्छेद 81 के तहत बिना पूर्व सूचना के काम छोड़ सकता है ।

6. कानूनी अधिकार क्षेत्र (Legal Jurisdiction)

  • यह अनुबंध सऊदी श्रम कानून और उसके कार्यकारी नियमों के अधीन है ।
  • किसी भी विवाद की स्थिति में, सऊदी अरब के श्रम न्यायालय का अधिकार क्षेत्र होगा ।
  • सभी औपचारिक सूचनाएं Qiwa (क़ुवा) प्लेटफॉर्म के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक रूप से भेजी जाएंगी 
Read also this in hindi 

Top Bihar

Vinod kumar Professional Blogger,youtuber

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने